दिल्ली-एनसीआर

Union Home Ministerअमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Sanjna Verma
14 Aug 2024 9:03 AM GMT
Union Home Ministerअमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
x
दिल्ली Delhi: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले नायकों को याद करने का अवसर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की दो वर्ष पहले शुरुआत की थी, जिसमें नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अपनी Selfie Official Website पर अपलोड करने का आग्रह किया गया था।
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर लिखा,‘‘ मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है। आज नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया।
तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।’’ गृह मंत्री ने पिछले सप्ताह सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के कोने-कोने में आजादी का संदेश सक्रियता से फैलाने को कहा था।
Next Story