- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- यूपीएससी परिसर में...
दिल्ली-एनसीआर
यूपीएससी परिसर में केंद्रीय आयुष मंत्री ने आयुर्वेद क्लिनिक का उद्घाटन
SHIDDHANT
24 Sept 2025 10:32 PM IST

x
Delhi दिल्ली: केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने बुधवार को यहां संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परिसर में एक आयुर्वेद क्लिनिक का उद्घाटन किया। यह क्लिनिक यूपीएससी कर्मचारियों और उनके परिवारों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्लिनिक न केवल उपचार प्रदान करेगा, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक कल्याण के लिए भी मार्गदर्शन देगा। उन्होंने इसे आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और इसके लाभों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उन्होंने कहा कि इस क्लिनिक का संचालन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस क्लीनिक से सरकारी कर्मचारियों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास और बढ़ेगा। आयुर्वेद दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को हम लोगों ने आयुर्वेद दिवस मनाया। इस दिन देशभर में आयोजित कार्यक्रमों से लाखों लोगों को आयुर्वेद से जोड़ा गया है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आयुर्वेद को जनआंदोलन के रूप में देशभर में फैलाना है। यूपीएससी परिसर में स्थापित यह क्लिनिक उसी भावना को साकार करता है। प्रतापराव जाधव ने कहा कि देश के लोगों को स्वस्थ आहार की ओर बढ़ना होगा और जंक फूड से दूरी बनानी होगी। मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष आहार को बढ़ावा देने का जिक्र करते हुए कहा कि इसे देशभर में प्रचारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने यूपीएससी से इस प्रयास में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा देश स्वस्थ बने, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि यूपीएससी में शुरू किया गया यह क्लिनिक केवल एक शुरुआत है। आने वाले समय में इसे पंचकर्म केंद्र में रूपांतरित करने का प्रयास किया जाएगा, जहां विविध आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराए जा सकेंगे। आयुर्वेद की उपलब्धियों पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए समग्र स्वास्थ्य, निवारक देखभाल तथा पारंपरिक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के एकीकरण पर जोर दिया। उन्होंने स्वस्थ भारत के लिए आयुष क्षेत्र के तीव्र विकास और विश्वव्यापी पहुंच पर भी जोर दिया।
Tagsआयुर्वेद क्लिनिकयूपीएससीप्रतापराव जाधवस्वास्थ्यपंचकर्मआयुषएम्ससमग्र स्वास्थ्यमानसिक कल्याणआयुर्वेद दिवसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





