- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- यूनेस्को ने दीपावली को...
दिल्ली-एनसीआर
यूनेस्को ने दीपावली को वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक मान्यता दी: सीएम रेखा गुप्ता
SHIDDHANT
10 Dec 2025 11:39 PM IST

x
Delhi दिल्ली: यूनेस्को द्वारा दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने के बाद देशभर में खुशी की लहर है। विभिन्न राज्यों के नेताओं और मंत्रियों ने इस फैसले को भारत की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक सम्मान बताया है। इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दीपावली को वैश्विक स्तर पर यह मान्यता मिलना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा, “यह बहुत खुशी और गर्व का पल है कि आज हमारे दीपावली त्योहार को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह 1.4 अरब भारतीयों के लिए बेहद खास अवसर है। मैं पूरे देश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से इस अवसर पर सभी सरकारी भवनों पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है और कई स्थानों पर दीये जलाकर उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस क्षण का उत्सव मनाना चाहिए और गर्व की अनुभूति करनी चाहिए।
इस अवसर पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपावली को मिली यह मान्यता भगवान श्रीराम के भक्तों सहित समस्त भारतीयों के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा, “यह भारत की संस्कृति के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाए जाने वाले दीपावली महोत्सव को अब यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में स्थान मिला है। यह न केवल भारत में रहने वालों, बल्कि दुनिया भर में बसे करोड़ों भारतीयों के लिए सम्मान का क्षण है।”
Tagsदीपावलीयूनेस्कोअमूर्त सांस्कृतिक विरासतदिल्लीमुख्यमंत्री रेखा गुप्तामंत्री मनजिंदर सिंह सिरसाभारतीय संस्कृतिवैश्विक सम्मान1.4 अरब भारतीयउत्सवरोशनीदीयेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपारंपरिक त्योहारसांस्कृतिक गर्वराष्ट्रीय उत्सवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





