दिल्ली-एनसीआर

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

Admin Delhi 1
9 Sept 2022 2:52 PM IST
राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
x

एनसीआर गुरुग्राम न्यूज़: जिला में जारी राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत गुरुवार को आयुष विभाग गुरुग्राम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंडसी और शिकोहपुर में हुआ। जांच शिविर में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ मंजू कुमारी के नेतृत्व में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक की निशुल्क दवाईयॉ वितरित करने के साथ साथ योग सहायकों द्वारा योग क्रियांए भी करवाई गई।

105 प्रतिभागियों को योग क्रियाओं की दी जानकारी: डॉ मंजू कुमारी ने बताया कि जांच शिविर में स्कूलीं विद्यार्थियों को खाने में हमेशा संतुलित आहार लेने के प्रति जागरूक करने के साथ साथ उन्हें ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ, हरी सब्जी, फल, दूध, दही जैसे पोष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों जगह आयोजित जांच शिविरों में 467 बच्चों को विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए औषधियाँ दी गई। वहीँ योग सहायक विक्रम सिंह द्वारा करीब 105 प्रतिभागियों को योग क्रियाओं की जानकारी देने के साथ ही उनसे योग अभ्यास भी करवाया।

यह लोग रहे उपस्थित: इस दौरान जांच शिविर में भौंडसी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ श्याम सिंह राघव, शिकोहपुर राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्या रूमा आनंद, एएमओ डॉ ब्रहम प्रकाश, डॉ सुरूचि, डॉ विकास, डॉ सतीश,आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रेखा दहिया, राजेश कुमारी, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट नवीन, उषा रानी, प्रदीप और नितिन यादव उपस्थित रहे।

Next Story