दिल्ली-एनसीआर

घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्ट ऑफिस तिरंगे की फ्री डिलीवरी करेगा,

Admin Delhi 1
12 Aug 2022 7:12 AM GMT
घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्ट ऑफिस तिरंगे की फ्री डिलीवरी करेगा,
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। इस उत्सव को भारत सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है। इस बार के खास स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और धूम धाम से मनाने के लिए भारत सरकार ने घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। सरकार की देशभर में हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की योजना है। ऐसे में अगर आप अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बाद यह आपके घर पहुंच जाएगा। आपको किसी भी तरह का डिलीवरी चार्ज नहीं देना होगा। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जगाना और जन-भागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

ध्वज को केवल 25 रुपये में खरीद सकते हैं: पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि सभी लोग सोशल मीडिया अकाउंट में तिरंगे की डीपी लगाकर इस अभियान को और सशक्त बनाएं। सरकार 13 से 15 अगस्त तक घर तिरंगा अभियान चलाएगी। कई जगहों पर कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी। अगर आप हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक है तो इंडिया पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन राष्ट्रीय ध्वज को केवल 25 रुपये में खरीद सकते हैं। इस ध्वज का आकार 20 x 30 इंच है। खरीदार एक बार में कम से भी कम पांच तिरंगे को ऑर्डर कर पाएंगे। ऑनलाइन डिलीवरी के दौरान ग्राहक से डिलीवरी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इस तरह ऑर्डर करें तिरंगा:

ईपोस्ट ऑफिस की वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जाएं।

फिर आप ओपन प्रोडक्ट्स पर जा सकते हैं।

जब आप प्रोडक्ट्स पर क्लिक करते हैं, तो आपको सबसे पहले भारत का राष्ट्री ध्वज दिखाई देगा।

इसके बाद आप कार्ट में इसे ऐड कर पाएंगे।

ध्वज खरीदने से पहले आपको अपना अकाउंट रजिस्टर करना होगा। या फिर आप गेस्ट के तौर पर भी लॉगइन कर सकते हैं।

फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

ओटीपी सबमिट करें और फिर आपको एक नई विंडो पर ले जाया जाएगा। यहां आपको अपना नाम, पता और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।

एड्रेस डालने के बाद आपको पेमेंट करनी होगी।

इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को आपके घर 15 अगस्त से पहले पहुंचा दिया जाएगा।

Next Story