- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- UGC NET 2026 की...
दिल्ली-एनसीआर
UGC NET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की कल होगी रिलीज आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा मौका
nidhi
15 Aug 2026 6:51 AM IST

x
नेट परीक्षा देने वालों के लिए बड़ी खबर आंसर-की के साथ मिलेगी रिस्पॉन्स शीट
नई दिल्ली : यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी-नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी की जाएगी। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए ने जानकारी दी है कि यूजीसी-नेट के साथ-साथ सीएसआईआर-नेट और आईसीएआर एआईईईए (पीजी) एवं एआईसीई (पीएचडी) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की भी इसी दिन जारी की जाएगी। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और एनटीए की सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
जून 2026 में आयोजित हुई थी परीक्षा
यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर में अलग-अलग तिथियों पर किया गया था। परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को आयोजित हुई थी। इसके अलावा कुछ केंद्रों के लिए 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा भी कराई गई थी।
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी लंबे समय से प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। अब एनटीए की ओर से जारी तारीख के बाद उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और संभावित स्कोर का अनुमान लगाने का मौका मिलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी-नेट 2026 आंसर-की
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपनी प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले एनटीए यूजीसी-नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर UGC NET June 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
गलत उत्तर पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लगती है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनौती दे सकता है। आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को प्रमाण और उचित कारण भी देना होगा। एनटीए प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसके आधार पर यूजीसी-नेट 2026 का परिणाम तैयार किया जाएगा।
उम्मीदवारों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह
एनटीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अनधिकृत जानकारी पर भरोसा न करें। परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल एनटीए की वेबसाइट को ही देखें। यूजीसी-नेट परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे और परिणाम की तैयारी कर सकेंगे।
Tagsयूजीसी नेट 2026 उत्तर कुंजीएनटीए यूजीसी नेटयूजीसी नेट जून 2026प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोडएनटीए परीक्षा अपडेटएनटीए नेट 2026एनटीए नेट अंसार कीशिक्षा समाचारपरीक्षा अपडेटUGC NET 2026 Answer KeyNTA UGC NETUGC NET June 2026Provisional Answer Key DownloadNTA Exam UpdatesNTA NET 2026NTA NET Answer KeyEducation NewsExam Updates
Next Story





