- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- यूजीसी का निर्देश: 12...
दिल्ली-एनसीआर
यूजीसी का निर्देश: 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाएं सभी उच्च शिक्षण संस्थान
SHIDDHANT
30 Sept 2025 10:28 PM IST

x
Delhi दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने को कहा है। यह पहल युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के उद्देश्य से की गई है। यह राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन क्विज 1 सितंबर से शुरू हो गया है और 15 अक्टूबर तक माय भारत डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर रहेगा। इस क्विज को भारत के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान का आकलन करने और विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप सोच को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।
वीबीवाईएलडी पहल, जो कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव का एक नया रूप है, युवाओं को एक महत्वपूर्ण मंच देती है। इस पहल के तहत, चयनित युवा नेताओं को थीमैटिक संवादों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने विचारों को सीधे प्रधानमंत्री के सामने पेश करने का अवसर मिलता है। 2024-25 में इसका उद्घाटन संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से इस महत्वपूर्ण पहल को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय सहयोग मांगा है। संस्थानों से कहा गया है कि वे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार सामग्री जैसे बैनर, होर्डिंग और पोस्टर को परिसर के नोटिस बोर्ड पर लगवाएं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इस बारे में जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि छात्र समूहों और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से भी इन सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही छात्रों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने और क्विज़ में भाग लेने के लिए अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करनी है। यूजीसी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जितने अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे उतना फायदा होगा। अधिक से अधिक छात्रों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का लक्ष्य है। यूजीसी ने कहा कि यह परिवर्तनकारी प्रयास युवाओं को सशक्त बनाने और विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण की ओर मार्ग प्रशस्त करने में सहायक होगा।
Tagsयूजीसीराष्ट्रीय युवा दिवसस्वामी विवेकानंद जयंतीउच्च शिक्षा संस्थानऑनलाइन क्विज़माय भारत पोर्टलवीबीवाईएलडी पहलयुवा सशक्तिकरणविकसित भारत 2047छात्र भागीदारीप्रधानमंत्री संवादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





