- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- यूजीसी और बार काउंसिल...
दिल्ली-एनसीआर
यूजीसी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भारतीय भाषाओं में कानूनी शिक्षा प्रदान करने पर की चर्चा
Admin Delhi 1
13 Jun 2022 10:46 AM IST

x
दिल्ली न्यूज़: यूजीसी,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और भारतीय भाषा समिति ने भारतीय भाषाओं में काूननी शिक्षा प्रदान करने के महत्व और तौर-तरीकों पर चर्चा की। इस बैठक में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा,यूजीसी अध्यक्ष एम.जगदीश कुमार और भारतीय भाषा समिति चेयरमैन चामू कृष्ण शास्त्री ने शिरकत की। यूजीसी ने जानकारी दी कि कार्य योजना तैयार करने के लिए बीसीआई (बार काउंसिल ऑफ इंडिया ) द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर की समिति का गठन किया जा रहा है।
यह ऐतिहासिक कदम हमारी कानूनी शिक्षा प्रणाली को भारतीय लोकाचार में निहित बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा, जैसा कि इसमें परिकल्पित है।
Next Story





