दिल्ली-एनसीआर

अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Jan 2023 9:19 PM IST
अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। सीमापुरी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मनोज कुमार और प्रिंस शर्मा है। पुलिस ने इनके पास से एक रिवाल्वर बरामद की है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शाहदरा डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अप्सरा बार्डर (सीमापुरी) पर थाना अध्यक्ष विनय यादव की देखरेख में गठित टीम गाजियाबाद यूपी से आने वाले वाहनों की कड़ी चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक होंडा अमेज़ कार को रोका और कार की जांच की। उसमें देखा कि एक खाली कोट ब्लेजर का कवर पड़ा हुआ था कवर को उठाया तो देखा की कवर में एक रिवाल्वर छुपा कर रखा हुआ था। पुलिस काे वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। हथियार को जब्त कर पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story