दिल्ली-एनसीआर

सरेआम दो महिलाओं को गोली मारी, इलाके में सनसनी फैल गई

Bhumika Sahu
18 Jun 2023 8:58 AM GMT
सरेआम दो महिलाओं को गोली मारी, इलाके में सनसनी फैल गई
x
अपराधियों के हौसले बुलंद
दिल्ली। दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आये दिन हत्या और लूट की वारदातें सामने आती रहती हैं। अब दिल्ली के आरके पुरम में शनिवार की रात बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई।
फायरिंग की ये घटना शनिवार देर रात आरके पुरम के अंबेडकर बस्ती में हुई। साउथ वेस्ट, दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि दिल्ली के आरके पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना को लेकर आगे की जांच जारी
उन्होंने बताया, "मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पिंकी और 29 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। पहली नजर में पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।"
बेखौफ होकर दबंगों ने की फायरिंग
हमलावरों द्वारा फायरिंग के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। बताया ये भी जा रहा है कि दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हुई है। फायरिंग की घटना को दबंगों ने बेखौफ होकर अंजाम दिया है। फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग की घटना में दो महिलाओं को गोली लगी, जिनकी मौत हो गई।
Next Story