दिल्ली-एनसीआर

बैंकॉक से आईं दो महिलाएं गिरफ्तार, 7.9 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

nidhi
25 Oct 2026 9:20 AM IST
बैंकॉक से आईं दो महिलाएं गिरफ्तार, 7.9 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त
x
आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में बैंकॉक से आईं दो भारतीय महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के सामान से कुल 7.9 किलोग्राम से अधिक गांजा और हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। महिलाएं अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली पहुंची थीं। कस्टम विभाग ने मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। jagran.com
पहले मामले में एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2333 से पहुंची महिला को टर्मिनल-3 पर ग्रीन चैनल पार करते समय संदेह के आधार पर रोका गया। सामान की एक्स-रे जांच और तलाशी में दो पॉलीथिन पैकेट मिले। इनमें 2,996 ग्राम पदार्थ था, जिसकी प्राथमिक जांच में गांजा होने की पुष्टि के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया।
दूसरे मामले में थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी 315 से 18 अक्टूबर को पहुंची महिला को ग्रीन चैनल पर रोका गया। उसके बेज रंग के ट्रॉली बैग से पांच पॉलीथिन पैकेट मिले। इनमें 4,918.5 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। महिला को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी पता लगा रहे हैं कि यह सामग्री भारत में किसे पहुंचाई जानी थी। किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से महिलाओं के संभावित संबंधों की भी जांच हो रही है। ऐसे संबंधों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
Next Story