- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दो पुलिसकर्मी भी...
![दो पुलिसकर्मी भी चाइनीज मांझे का हुए शिकार दो पुलिसकर्मी भी चाइनीज मांझे का हुए शिकार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/09/1876361-84c966c1-d8d0-4067-9f75-1e2f9fb98528.webp)
दिल्ली स्पेशल न्यूज़: दिल्ली में चाइनीज मांझे का कहर पिछले करीब एक दशक से है। जहां शुरुआत में आगे बगाहे पतंग उड़ाने वाले लोग इसका उपयोग करते थे। जैसे जैसे इसका उपयोग बढ़ा इसका खतरनाक रूप सामने आने लगा। यह इंसान ही नहीं पक्षियों और पेड़ पौधों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा था। इसे देखते हुए साल 2017 में इस मांझे के उपयोग और बिक्री पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनडीटी) पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। यही नहीं ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई। इसके बावजूद भी इस मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाया सका। इसका परिणाम है कि गत पांच सालों में इसमें मांझे ने 8 लोगों की जान ले ली है। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी भी हैं। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पर इन घटनाओं को लेकर दर्ज किए गए मामलों में दस में पुलिस ने अदालत में अनट्रेस की रिपोर्ट दाखिल कर दी है। वहीं 6 मामलों में जांच पेंडिंग बताई गई है, जिनमें भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस ने 2017 से 31 जुलाई 2022 तक कुल 259 मामले दर्ज किए। इनमें से सिर्फ छह मामलों में एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट लगाया गया है। अन्य में सरकारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना धारा 188 लगाई गई। इसमें आरोपी अधिकतम एक महीने की सजा या 200 रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अधिकतर केसों में 100 या 200 रुपये जुर्माना देकर केस बंद हो जाता है।
पुलिस रिकॉर्ड: मांझे से मौत:
15 अगस्त 2021: नॉर्थ ईस्ट के मौजपुर विजय पार्क निवासी महक (4) की मौत हुई।
25 अगस्त 2019: खजूरी खास थाना इलाके के सोनिया विहार निवासी इशिका (4) मांझे का शिकार बनी।
1 अप्रैल 2019: नॉर्थ जिले के तिमारपुर थाना इलाके में गांधी विहार स्थित योगराज कॉलोनी के रवि (18) की मौत।
26 जुलाई 2022: नॉर्थ वेस्ट जिले के मौर्या एंक्लेव थाना इलाके में रोहिणी निवासी अवंतिका सुमित रंगा (32) की मौत हुई।
16 अगस्त 2021: आउटर जिले के मंगोलपुरी थाना इलाके में कन्हैया नगर निवासी सौरभ दहिया (23) की मौत हुई।
15 अगस्त 2019: आउटर जिले के पश्चिम विहार ईस्ट में सिविल इंजीनियर कृष्ण विहार निवासी मानव शर्मा कृष्ण की मांझे से मौत
पुलिस रिकॉर्ड: सरेराह हुए जख्मी
11 जुलाई 2020: साउथ ईस्ट जिले के हजरत निजामुद्दीन में गुलाबी बाग रेलवे कॉलोनी निवासी आयुष (3) की लोधी रोड पर जख्मी हुई।
19 अक्टूबर 2020: दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर रोहिणी निवासी सरोजिनी (51) दरियागंज इलाके में चाइनीज मांझे से घायल हुईं।
30 अगस्त 2020: ईस्ट जिला के शकरपुर थाना इलाके में गाजियाबाद के पंकज सक्सेना (48) के गले में गहरा जख्म हुआ।
31 जुलाई 2020: हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मनोज ईस्ट जिले के पांडव नगर इलाके में बाइक चलाने के दौरान घायल हो गए।
11 जून 2022: शाहदरा जिले के जगतपुरी स्थित मास्टर प्लान रोड पर सिविल लाइन निवासी विद्यावती (61) मांझे से जख्मी हुईं।
15 अगस्त 2021: शाहदरा थाने के सामने ही बाइक पर जा रहे सीलमपुर थाने के पुलिसकर्मी अनुज की गर्दन में मांझा फंसा, जो घायल हुए।
28 जून 2021: नंद नगरी निवासी निशा स्कूटर से जा रही थी तो शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर गर्दन मांझे से कटी और सर्जरी करानी पड़ी
28 जुलाई 2021: मुस्तफाबाद के रहने वाले असरद अहमद टू-वीलर पर सवार होने के बाद शास्त्री पार्क इलाके में घायल हुए।
प्रतिबंध के बाद से अब तक का डेटा:
एनजीटी के 2017 में लगाए प्रतिबंध के बाद आईपीसी और एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन (ईपी) एक्ट के तहत 31 जुलाई 2022 तक के रिकॉर्ड कुछ यूं हैं:
साल आईपीसी केस ईपी एक्ट जख्मी मौत:
2017 -1 -0- 0 - 0
2018 -21 - 0 - 0 - 0
2019 - 54 - 3 - 0 - 3
2020 - 12 - 0 - 3 - 0
2021 - 27 - 2 - 4 - 2
2022 - 144 - 1 -2 - 3
कुल 259 - 6 - 9 - 8
2022: चाइनीज मांझा पर एक्शन: जानलेवा चाइनीज मांझे की चपेट में आने से इस साल एक युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस अब ताबड़तोड़ छापेमारी कर धरपकड़ में लगी है। इस साल 31 जुलाई तक किए गए एक्शन का लेखा-जोखा:
जिला - केस - गिरफ्तारी - जब्ती (चरखी)
द्वारका - 6 - 6 - 74
वेस्ट - 21 - 21 - 240
आउटर - 24 - 24 - 102
साउथ ईस्ट - 8 - 7 - 23
साउथ - 10 -10 - 44
सेंट्रल - 2 - 2 - 1325
नॉर्थ - 11 - 11 - 43
शाहदरा - 5 - 5 - 35
ईस्ट - 3 - 3 - 32
नॉर्थ ईस्ट - 10 - 10 - 82
रोहिणी - 12 - 12 - 101
आउटर नॉर्थ - 1 - 1 - 24
नॉर्थ वेस्ट - 7 - 6 - 11923
साउथ वेस्ट - 21 - 19 - 112
कुल - 141 - 137 - 14160