दिल्ली-एनसीआर

दो लोगों ने युवती का नहाते समय बनाया VIDEO, फिर की छेड़खानी, गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 May 2022 1:20 PM GMT
दो लोगों ने युवती का नहाते समय बनाया VIDEO, फिर की छेड़खानी, गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कुछ लोगों द्वारा बर्थडे पार्टी के बहने 21 वर्षीय एक युवती के घर में घुसकर नहाते हुए उसका वीडियो बनाने के बाद छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के बिलासपुर इलाके में कथित रूप से कुछ लोगों ने 21 वर्षीय युवती के घर में घुसकर नहाते वक्त उसका वीडियो बना लिया और उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिलासपुर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि वह हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली है और गुरुग्राम में किराये के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
युवती ने कहा है कि गुरुवार को वह अपने कमरे में थी, तभी पड़ोस में रहने वाले पांच युवक वहां घुस आए। उन्होंने उसके कमरे में अपने एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी करने की बात कही। युवती ने पहले उसके लिए मना कर दिया, लेकिन बाद में हां कर दिया। पार्टी के दौरान युवती का एक फोन कॉल आया और वह बात करने बाहर चली गई।
फोन सुनने के बाद वापस लौटकर वह नहाने के लिए चली गई। इसी दौरान उन्होंने न सिर्फ उसका वीडियो बना लिया बल्कि उसके साथ छेड़खानी भी की गई। युवती के चीखने पर आरोपी वहां से भाग गए। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story