दिल्ली-एनसीआर

दो पड़ोसी आपस में भिड़े, दोनों के बीच हुए झड़प में तीन लोग घायल मामला दर्ज

Shiddhant Shriwas
15 Feb 2022 10:20 AM GMT
दो पड़ोसी आपस में भिड़े, दोनों के बीच हुए झड़प में तीन लोग घायल मामला दर्ज
x

फाइल फोटो 

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: दिल्ली के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में सोमवार की रात दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच हुए झड़प में तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

पुलिस के मुताबिक, भरत नगर पुलिस स्टेशन में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। जिसमें झगड़ा और चाकू से हमला कर घायल करने की बात बताई गई। झगड़ा दो पड़ोसियों गुरुदयाल (26) के साथ एक तरफ विशाल सिंह (21) और रघुबीर उर्फ कल्लू (40) और दूसरी तरफ उसके नाबालिग बेटों के बीच हुआ था। सभी जेजे कॉलोनी वजीरपुर के रहने वाले हैं। गुरुदयाल की बहन गली में खड़ी थी और रघुबीर के बेटे ने उस पर कुछ टिप्पणी की, जिससे लड़ाई शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि विशाल और गुरुदयाल को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया, वहीं रघुवीर का सफदरजंग अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। गुरुदयाल की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
Next Story