दिल्ली-एनसीआर

विकासपुरी के बुढेला गांव में रह रहे दो म्यांमार के नागरिक महिला समेत संदिग्ध हालात में हुए लापता

Admin Delhi 1
22 Nov 2022 12:02 PM IST
विकासपुरी के बुढेला गांव में रह रहे दो म्यांमार के नागरिक महिला समेत संदिग्ध हालात में हुए लापता
x

दिल्ली न्यूज़: रोहिंग्या शरणार्थी समिति और पुलिस की देखरेख में विकासपुरी के बुढेला गांव में रह रहे म्यांमार नागरिक हसीना बेगम और अरफातुल्ला संदिग्ध हालात में लापता हो गए। फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की शिकायत पर विकासपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस दोनों के संपर्क में रहने वालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों बुढेला स्थित एक कमरे में रह रहे थे। एफआरआरओ के निर्देश पर दोनों को यहां के रोहिंग्या शरणार्थी समिति और दिल्ली पुलिस की निगरानी में रखा गया था। उन्हें संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी उच्चायुक्त की ओर कार्ड भी जारी किया गया था। विदेशी नागरिक होने के कारण इन पर एफआरआरओ कार्यालय की ओर से भी नजर रखी जा रही थी। 15 नवंबर को दोनों अपने पते से लापता हो गए।

Next Story