दिल्ली-एनसीआर

पुलिस के मुठभेड़ में पशु तस्कर समेत दो बदमाशों को धर दबोचा

Admin Delhi 1
29 Oct 2022 7:16 AM GMT
पुलिस के मुठभेड़ में पशु तस्कर समेत दो बदमाशों को धर दबोचा
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: गाजियाबाद के लोनी में चेकिंग कर रही पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान पशु तस्कर समेत दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के कारण दो आरोपी घायल हो गए हैं। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पशु तस्कर समेत दो बदमाशों को पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी और बंथला चिरोड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से तमंचे, बाइक और कारतूस बरामद किया गया है। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल: सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को देखकर बाइक सवार ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया, तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, तो गोली बाइक सवार के पैर में लगी। गिरफ्तार किए गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम इरशाद उर्फ सोनू बताया है। वह मुस्तफाबाद लोनी का निवासी है। पुलिस के अनुसार बदमाश पशु तस्कर है। पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से मुठभेड़ के बाद बदमाश लक्ष्य शर्मा निवासी राम विहार को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि बदमाश लूट की साजिश कर रहा था।

Next Story