दिल्ली-एनसीआर

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 'नमस्ते' गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Bharti sahu
4 Aug 2022 3:10 PM GMT
पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नमस्ते गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
x
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 'नमस्ते' गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद 'नमस्ते' गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह को लूटपाट करने से पहले लोगों से हाथ जोड़कर अभिवादन करने के लिए पहचाना जाता है

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद से विवेक विहार थाने की ओर जा रहे गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने गोलियां चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गिरोह के एक सदस्य के पैर में चोट लग गई पुलिस ने बताया कि आरोपी लूटपाट के उन दो मामलों में वांछित थे, जिन्हें तीन दिन पहले अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना संबंधित विस्तृत जानकारियां अभी नहीं मिली है


Next Story