दिल्ली-एनसीआर

सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से दो की मौत

Admin4
1 Jan 2023 3:43 PM GMT
सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से दो की मौत
x
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 के ई ब्लॉक में स्थित सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लग गई। इस हादसे में वयोवृद्ध दो लोगों की मौत हो गई और छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग बुझाई जा चुकी है। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विस ने दी।
दक्षिण दिल्ली पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा है कि इस हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कुल 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाए गए लोगों में बुजुर्गों के अलावा उनके सहायक भी हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story