दिल्ली-एनसीआर

खेत में शराब पीने से मना करने पर दो दोस्तों ने किया किसान की हत्या

Rani Sahu
30 Aug 2022 6:47 AM GMT
खेत में शराब पीने से मना करने पर दो दोस्तों ने किया किसान की हत्या
x
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में रविवार रात खेत में शराब पीने से मना करने पर दो दोस्तों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में रविवार रात खेत में शराब पीने से मना करने पर दो दोस्तों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने किसान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार की शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी प्रवीण और नवीन के पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि मृतक आजाद सिंह परिवार के साथ झड़ौदा गांव में रहता था। गांव में ही आजाद सिंह का खेत है। रविवार रात 8.30 बजे वह खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था तभी देखा कि दो युवक वहां बैठकर शराब पी रहे थे। उसने युवकों को खेत से जाने के लिए कहा। इस पर आरोपी प्रवीण और नवीन गुस्सा गए और किसान से हाथापाई करने लगे। झगड़े के दौरान आरोपियों ने पिस्तौल निकाली और आजाद सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली लगने पर आजाद सिंह अचेत होकर गिर गए।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी
गोली की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग खेत की तरफ दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने आजाद सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार देर शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके रिश्तेदारों के घर से गिरफ्तार कर लिया।
Next Story