- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- निगम के दो कर्मचारियों...
निगम के दो कर्मचारियों की गाली गलौज का विरोध करने पर हुई जमकर पिटाई

दिल्ली क्राइम न्यूज़: गाली गलौज का विरोध करने पर चार लोगों ने निगम के दो कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। मामला आनंद विहार इलाके का है जहां पीडि़त जान बचाकर वहां से भागने लगे तो पीछा कर उन पर हमला कर दिया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मुरसलीन अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता है और निगम में अस्थायी चालक है। वह अपने सुपरवाइजर इमरान के साथ सीबीडी ग्राउंड के पास निगम की पार्किंग में बैठा हुआ था, उसी दौरान सीबीडी ग्राउंड की झाडिय़ों में से चार लोग आए और गाली गलौज करने लगे, जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागने लगे। बदमाशों ने पीछा कर उनका रास्ता रोक लिया और दोबारा ने दोनों की पिटाई कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।





