दिल्ली-एनसीआर

नशे में दो युवतियों ने बलेनो से होंडा सिटी को मरी टक्कर , थाने में किया हंगामा

Tara Tandi
17 March 2024 5:17 AM GMT
नशे में दो युवतियों ने बलेनो से होंडा सिटी को मरी टक्कर , थाने में किया हंगामा
x
दिल्ली : पटेल नगर में नशे में दो युवतियों ने बलेनो से होंडा सिटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंडा सिटी पूरी तरह घूमकर क्रेटा से टकरा गई। इसके बाद दोनों ने कार लेकर भागना शुरू कर दिया, लेकिन होंडा सिटी सवार पीछा करने लगा। कुछ दूर जाकर सड़क पर पिकेट लगी थी। दोनों युवतियां वहां फंस गईं। कार से उतरते ही दोनों गालियां देने लगीं।
काफी देर चले हंगामे के बाद उन्हें थाने लाया गया तो उन्होंने यहां भी खूब बवाल काटा। महिला स्टाफ की मदद से किसी तरह दोनों शांत किया गया। बाद में होंडा सिटी सवार स्नेहिल सचदेवा (21) की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। 27 और 24 साल की दोनों युवतियां गुरुग्राम की रहने वाली हैं।
पुलिस के मुताबिक, बीबीए के छात्र स्नेहिल परिवार के साथ पटेल नगर में रहते हैं। देर रात करीब 11 बजे वह होंडा सिटी से घर लौट रहे थे। इस बीच ईस्ट पटेल नगर में बलेनो ने दायीं ओर से जोरदार टक्कर मार दी। कार पूरी तरह घूम गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान स्नेहिल की कार क्रेटा से भी टकरा गई। युवतियां वहां से भागने लगी, लेकिन स्नेहिल ने पीछा करना शुरू कर दिया।
कुछ दूरी पर ही बलेनो को बैरिकेडिंग की वजह से फरार होने का मौका नहीं मिला। स्नेहिल ने उनके आगे कार लगा दी। दोनों बुरी तरह नशे में थीं। कार में शराब की बोतलें रखीं थीं। दोनों लड़कियों ने बाहर निकलकर हंगामा शुरू कर दिया। स्नेहिल ने पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस मौके पर आई तो भी लड़कियां हंगामा करती रहीं। बाद में महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। थाने में भी दोनों बहनों ने खूब हंगामा किया।
Next Story