दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा में एक कार चालक ने दिल्ली पुलिस के दो जवानों को मारी थी ज़ोरदार टक्कर, एक पुलिस वाले की हुई मौत

Admin Delhi 1
16 July 2022 5:12 AM GMT
नॉएडा में एक कार चालक ने दिल्ली पुलिस के दो जवानों को मारी थी ज़ोरदार टक्कर, एक पुलिस वाले की हुई मौत
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर अंडरपास के पास तेज रफ्तार कार चालक ने शुक्रवार तडक़े बाइक सवार दिल्ली पुलिस के दो जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि करतार सिंह और जगत सिंह दोनों दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। वह एक बाइक से सुबह करीब छह बजे सेक्टर 104 स्थित हाजीपुर अंडरपास के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच तेज गति से आए एक एर्टिगा कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने करतार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वह दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जगत सिंह की हालत भी नाजुक है। वह इमरजेंसी में उपचाराधीन है।पुलिस ने करतार सिंह के बेटे शुभम कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पवन है। पुलिस ने उससे संबंधित कार को भी बरामद किया है

Next Story