दिल्ली-एनसीआर

दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Admin4
8 July 2022 8:16 PM IST
दो की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र में बादल फटने की सूचना है, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बादल फटने से कई तीर्थयात्री फंस गए हैं. प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई है. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि पवित्र गुफा में कुछ लंगर और तंबू बादल फटने या अचानक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, दो लोगों की मौत की सूचना है. पुलिस, एनडीआरएफ और एसएफ द्वारा बचाव अभियान जारी है. घायल को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है. स्थिति नियंत्रण में है.

वहीं, पहलगाम स्थित संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष ने बताया कि अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य संबद्ध एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है. आईटीबीपी ने बताया कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद गुफा के ऊपर से पानी आ गया. बारिश फिलहाल थम गई है. बादल फटने से अमरनाथ धाम के कुछ लंगर प्रभावित हुए हैं. घायलों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर रवाना किया गया है.


Next Story