- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दो चीनी वैज्ञानिक...
दिल्ली-एनसीआर
दो चीनी वैज्ञानिक संयुक्त राष्ट्र के एआई पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के सदस्य चुने गए
SHIDDHANT
13 Feb 2026 9:44 PM IST

x
Delhi दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बयान जारी कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवगठित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल में 40 सदस्यों को नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
शांगहाई यातायात विश्वविद्यालय, शांगहाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सोंग हाईथाओ और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के शिक्षाविद, क्लाउड कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ वांग च्येन को चीनी वैज्ञानिक के रूप में चुना गया।
बयान में कहा गया है कि विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों का चयन विश्व भर के 2,600 से अधिक उम्मीदवारों में से किया गया था और इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू), संयुक्त राष्ट्र डिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकी कार्यालय और यूनेस्को द्वारा उनकी स्वतंत्र समीक्षा की गई थी। पैनल के सदस्यों की पृष्ठभूमि बहुविषयक है और वे भौगोलिक विविधता और लैंगिक संतुलन पर जोर देते हैं।
गुटेरेस ने कहा, "हमारे पास अब एआई विशेषज्ञों की एक बहुविषयक, विश्व स्तर पर अग्रणी टीम है, जो भौगोलिक रूप से विविध और लैंगिक रूप से संतुलित है। वे एआई के अवसरों, जोखिमों और प्रभावों का स्वतंत्र और निष्पक्ष मूल्यांकन प्रदान करेंगे और नए वैश्विक एआई शासन संवाद का समर्थन करेंगे।"
Tagsसंयुक्त राष्ट्रएंटोनियो गुटेरेसकृत्रिम बुद्धिमत्तास्वतंत्र वैज्ञानिक पैनलवैश्विक एआई विशेषज्ञशांगहाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूटआईटीयूयूनेस्कोवैश्विक एआई शासनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





