दिल्ली-एनसीआर

यमुना में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से हुई मौत

Admin Delhi 1
18 July 2022 11:42 AM IST
यमुना में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से हुई मौत
x

दिल्ली न्यूज़: सिग्नेचर ब्रिज के पास दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में अरमान (10) और दिलकश (8) है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उनके दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दिलकश और अरमान दोनों परिवार के साथ मौजपुर इलाके में रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य हैं। अरमान और दिलकश दोनों सिग्नेचर ब्रिज के पास अपने चार-पांच दोस्तों के साथ यमुना में नहाने गए थे। अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना पर पुलिस और बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार गोताखोर व मोटर बोट के साथ पहुंचे। कई घंटे रेस्क्यू करने के बाद दिलकश को निकाल लिया। अगले दिन रेस्क्यू करने के बाद अरमान को निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस उनके साथियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चे 14 जुलाई को डूबे थे, 15 जुलाई को दिलकश और 16 जुलाई अरमान को रेस्क्यू के बाद निकाल लिया गया। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story