दिल्ली-एनसीआर

CNG सिलेंडर फटने से झुलसे दो भाइयों की मौत, गोदाम मालिक अब तक फरार

Ashish verma
1 Jun 2025 9:32 PM IST
CNG सिलेंडर फटने से झुलसे दो भाइयों की मौत, गोदाम मालिक अब तक फरार
x
CNG सिलेंडर फटने से झुलसे दो भाइयों की मौत

East Delhi.पूर्वी दिल्ली। सुंदर नगरी इलाके में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सीएनजी सिलेंडर फटने से झुलसे दो भाइयों की सोमवार सुबह जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान आठ वर्षीय साकिब और उसके छोटे भाई चार वर्षीय अब्बास के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उनके तीसरे भाई रजा ​​और गोदाम कर्मचारी अरशद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर में लापरवाही से मौत की धारा भी जोड़ दी है। हादसे के दूसरे दिन भी पुलिस गोदाम मालिक इकराम को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

सवाल उठ रहे हैं कि गोदाम अवैध रूप से चल रहा था, पुलिस, निगम और प्रशासन ने आंखें मूंद ली थीं। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया बच्चों की मौत पर परिजन और स्थानीय लोग गुस्से में हैं। जिस मकान में सीएनजी सिलेंडर का गोदाम चल रहा था। अवैध रूप से सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। बच्चों के परिजन और पड़ोसी उस मकान में तोड़फोड़ करने पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बच्चों के पिता अफसर और मां शबाना ने पुलिस और सरकार से पूछा कि उनके बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है।


Next Story