- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- रोडवेज की बस से कुचलकर...

x
Delhi दिल्ली: दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर मजनू का टीला के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान करण (21) और सवी (20) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के नरेला क्षेत्र के भोरगढ़ गांव के रहने वाले थे। हादसे के वक्त करण और सवी नोएडा के यथार्थ अस्पताल जा रहे थे, जहां करण काम करता था। जैसे ही वे मजनू का टीला इलाके में पहुंचे, सड़क पर गिरी रोड़ी और पत्थरों की वजह से उनकी बाइक फिसल गई।
इसी दौरान पीछे से तेजी से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें कुचल दिया। बस के पिछले पहिए के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की असली वजह पता लगाने में जुटी है। करण के पिता ने बताया, "मैं एक सिक्योरिटी गार्ड हूं, रात में ड्यूटी पर था। मेरी बड़ी बेटी का ऑपरेशन हुआ था, बेटा उसी के लिए गया था। रास्ते में ये हादसा हो गया। मेरे दो ही बेटे थे, जिसमें से बड़ा चला गया।"
वहीं सवी के पिता ने कहा, "सुबह पुलिस से फोन आया कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। जब सिविल लाइन थाने पहुंचे तो कहा गया मजनू का टीला जाइए। फिर बताया कि पोस्टमार्टम कल होगा। करण नोएडा के अस्पताल में नौकरी करता था और सवी दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजनों और चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां तक कि परिजनों को धमकाया जा रहा है कि यहां से नहीं हटे तो मुकदमा दर्ज कर देंगे।
Tagsदिल्लीमजनू का टीलासड़क हादसाहरियाणा रोडवेजमोटरसाइकिलमौतहादसे की जांचनोएडायथार्थ अस्पतालजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





