दिल्ली-एनसीआर

राघव चड्ढा को फंसाने की कोशिश

Sonam
10 Aug 2023 5:50 AM GMT
राघव चड्ढा को फंसाने की कोशिश
x

सांसदों के फर्जी सिग्नेचर मामले पर आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी के दौरान संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राघव चड्ढा के खिलाफ भाजपा झूठ फैला रही है। उन्हें फंसाया जा रहा है। आप ने भाजपा पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

पीसी के दौरान राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा लागातार दुष्प्रचार कर रही है। इन्हें दर्द कि युवा नेता ने सवाल कैसे पूछा। कोई भी सांसद नाम प्रस्तावित कर सकता है। फर्जी दस्तखत की अफवाह फैलाई जा रही है। भाजपा नेता वो कागज दिखाएं, जिसमें फर्जी साइन हुए हैं। फर्जी दस्तखत की अफवाह फैलाई जा रही है। हस्ताक्षर की बात पूरी तरह से गलत है। मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।

Sonam

Sonam

    Next Story