दिल्ली-एनसीआर

साइकिल सवारों को ट्रक ने मारी टक्‍कर, चालक भागा

jantaserishta.com
17 May 2022 9:53 AM IST
साइकिल सवारों को ट्रक ने मारी टक्‍कर, चालक भागा
x

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह साइकिलिंग के लिए निकले एक ग्रुप के पांच लोगों को बेकाबू कैंटर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए फ्लेकिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस ग्रुप में शामिल राजीवा सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सेक्टर-137 से 12 लोगों का ग्रुप साइकिलिंग के लिए निकला था। महामाया से ग्रेटर नोएडा की ओर जाते समय सेक्टर-94 के पास एक कैंटर ने पांच साइकिलों में टक्कर मार दी। घटना के बाद कैंटर चालक कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
हादसे के बाद पीछे आ रहे उनके साथियों ने घायलों को फ्लेकिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर अब सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story