दिल्ली-एनसीआर

पिटाई से परेशान पत्नी ने बेटे संग मिलकर की पति की हत्या, अब गिरफ्तार

Rani Sahu
9 Jun 2022 2:36 PM GMT
पिटाई से परेशान पत्नी ने बेटे संग मिलकर की पति की हत्या, अब गिरफ्तार
x
राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पिटाई से परेशान पत्नी ने ही बेटे के साथ मिलकर पति की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में पिटाई से परेशान पत्नी ने ही बेटे के साथ मिलकर पति की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर उसके नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

डीसीपी समीर शर्मा ने बताया कि बुधवार को ज्वालापुरी स्थित एक घर में खून से लथपथ भीमसेन का शव पड़ा था। पश्चिम विहार वेस्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर एसएचओ श्याम सुंदर की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम गठित की गई।
जांच में मालूम हुआ कि भीमसेन की उसकी पत्नी से अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस ने घर में मौजूद पत्नी और 17 वर्षीय बेटे से पूछताछ शुरू की तो सारा मामला सामने आ गया।
कैंची से 15 वार किए
पूछताछ में मालूम हुआ कि भीमसेन चप्पल कटाई की फैक्टरी में काम करता था। वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बेटे की पिटाई करता था। घर के सामान भी सड़क पर फेंक देता था। घर में आर्थिक तंगी भी थी, जिसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। बुधवार को भी भीमसेन ने पत्नी की पिटाई की थी। इसके बाद पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति पर कैंची से हमला कर दिया। उसके सीने और पेट में कैंची से करीब 15 बार वार किए। इसके बाद हाथ पैर धोकर बैठ गए। पड़ोसियों ने घर में लथपथ पड़े भीमसेन को देखकर पुलिस को सूचना दी थी।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story