- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ट्रिपल इंजन की सरकार...
दिल्ली-एनसीआर
ट्रिपल इंजन की सरकार विफल, हर जगह कूड़ा ही कूड़ा: अंकुश नारंग
SHIDDHANT
11 Sept 2025 11:02 PM IST

x
DELHI दिल्ली: राजेंद्र नगर विधानसभा में कूड़ा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अंकुश नारंग भड़क गए। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार विफल हो रही है। पार्षद से मुख्यमंत्री तक भाजपा का है। इसके बावजूद कूड़ा ही कूड़ा पसरा हुआ है। दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा के नारायणा इलाके में आम आदमी पार्टी नेता अंकुश नारंग कूड़े का निरीक्षण करने के लिए आए। वे जहां नारायणा इलाके में कूड़े का ढेर लगा हुआ था, वहां पहुंचे। अंकुश नारंग ने बताया कि यहां से पार्षद उमंग बजाज रहे हैं, जो अब राजेंद्र नगर विधानसभा के विधायक हैं। आम आदमी पार्टी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि वे इतने कर्मठ विधायक हैं कि उन्होंने हर एक सड़क पर कूड़ा ही कूड़ा कर दिया है। आम आदमी नेता ने ये भी बताया एक तरफ रास्ता जाता है राजीव गांधी कैंप की तरफ। सामने गैस गोदाम है और दूसरा रास्ता श्मशान घाट की तरफ जा रहा है। यहां पर लोग शव को लेकर अंतिम यात्रा निकालते हैं और उसके बीच में कूड़े का अंबार लगा है।
मलेरिया और डेंगू कितनी भयंकर तरीके से फैलेंगे और यहां पर बदबू ही बदबू आ रही है।अंकुश नारंग ने कहा, "भाजपा ने जो अभियान चलाया, उसने दिल्ली के अंदर कूड़े को आजादी दे दी। यह कूड़े की आजादी है कि वह कहीं भी फैल जाए। जब से भाजपा दिल्ली सरकार और एमसीडी में आई है, उसने हर जगह को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजा इकबाल सिंह और यहां के विधायक उमंग बजाज को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कितने दिनों तक अरविंद केजरीवाल सरकार पर दोष देते रहोगे? अब तो दिल्ली सरकार का हनीमून पीरियड भी खत्म हो गया। दिल्ली में विकास का काम कब शुरू होगा? बारिश आई, जलभराव हुआ और बाढ़ तक आ गई। एमसीडी, दिल्ली सरकार, केंद्र और एलजी, अब तो चार इंजन की सरकार है। चार इंजन की सरकार दिल्ली में फेल है। भाजपा कूड़े वाली सरकार है।
TagsहैदराबादHydraaपुलिस स्टेशनबुद्धा भवनए. रेवंत रेड्डीए.वी. रंगनाथविशेष पुलिस स्टेशनभूमि अतिक्रमणसार्वजनिक संपत्तिBNS 2023संचालन में देरीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





