दिल्ली-एनसीआर

दर्दनाक हादसा: मंगलसूत्र ने ली सुहागन की जान, जानिए पूरी कहानी

Admin Delhi 1
2 July 2022 7:27 AM GMT
दर्दनाक हादसा: मंगलसूत्र ने ली सुहागन की जान, जानिए पूरी कहानी
x

दिल्ली न्यूज़: मृतक का नाम राधा था। राधा अपने पति और दो बेटों के साथ गांधीनगर के रघुवरपुर में तीन मंजिला मकान मे किराए पर रहती थी। सीढ़ियों से उतरते समय राधा का पैर फिसल गया और पहने हुए मंगलसूत्र से उसकी जान चली गई।

क्या है पूरा मामला: राधा अपने परिवार के साथ गांधीनगर इलाके मे रहती थी। शुक्रवार को राधा के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। राधा सीढ़ियों से उतर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया और पहने हुए मंगलसूत्र से उसका गला कट गया। महिला को तभी पास के अस्पताल मे ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलीस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मंगलसूत्र ने ली जान: पुलीस अधिकारी ने बताया कि महिला का पति शुक्रवार को काम पर गया था। घर पर महिला और उसके दोनों बच्चे थे। कपड़े सुखाने के लिए राधा अपने बड़े बेटे को छत पर लेकर गई थी। कपड़े सुखाने के बाद वह सीढ़ियों से उतर रही थी कि उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गई। गिरते के समय महिला ने गले मे बड़ा सा मंगलसूत्र पहना हुआ था, जिससे महिला का गला कट गया। बेटे ने राधा के गिरने की जानकारी रहने वाले किरायदारों को दी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल लेजाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ समय बाद पुलीस को घटना की जानकारी दी। पुलीस अभी मामले की जांच कर रही हैं।

Next Story