दिल्ली-एनसीआर

मेट्रो रेल के नीचे चलेंगी गाड़ियां, दिल्ली में बनने जा रहा है डबल फ्लाईओवर

Admin4
13 Aug 2022 12:15 PM GMT
मेट्रो रेल के नीचे चलेंगी गाड़ियां, दिल्ली में बनने जा रहा है डबल फ्लाईओवर
x

Delhi: बता दें कि जल्द ही दिल्ली में डबल डेकर फ्लाईओवर का काम पूरा होने वाला है। ये फ्लाईओवर बेहद ही खास होने वाला है जिसमें ऊपर मेट्रो तो बीच में गाड़ियां चलने वाली हैं। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन pआर मजलिस पार्क मौजपुर कॉरिडोर के बीच ही इस खास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद यात्रियों को भी इससे काफी लाभ मिलने वाला है।

इस फ्लाईओवर का निर्माण डीएमआरसी और लोक निर्माण विभाग द्वारा मिलकर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के लिए खंभे लगाए जा चुके हैं और अब इन पर गर्डर रखने का काम शुरू हो गया है। वहीं ये डबल डेकर फ्लाईओवर भी कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। इस काम को अब तेजी से खत्म करने पर भी ज़ोर दिया जा रहा है।

ऊपर मेट्रो तो बीच में चलेंगी गाड़ियां

बता दें कि इस फ्लाईओवर की सबसे खास बात ये है कि इसमें ऊपर मेट्रो और बीच में गाड़ियां चली जाएंगी। इस फ्लाईओवर पर जमीन से 18.5 मीटर की ऊंचाई पर मेट्रो चलेगी। वहीं जमीन से 9.5 मीटर ऊंचाई पर गाड़ियों के चलने के लिए फ्लाईओवर बनाया जाएगा। मेट्रो वायडक्ट की चौड़ाई को भी 10.5 मीटर रखा गया है। वहीं इस फ्लाईओवर को सड़क के बीचोंबीच ही बनाया जा रहा है। हालांकि इस फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान इस बात का ध्यान भी रखा जा रहा है कि निर्माण के कारण ट्रेफिक प्रभावित न हो।

बता दें कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में अलग अलग गर्डरों का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। जहां मेट्रो डेक के लिए प्रीकास्ट, प्रीटेंशन यू गार्डरका इस्तेमाल किया जा रहा है तो वहीं फ्लाईओवर के लिए टी गर्डर का इस्तेमाल हो रहा है। मेट्रो डेक में जिन गर्डरों का इस्तेमाल किया जा रहा है उन पर ट्रेक बिछाना काफी आसान होता है। वहीं फ्लाईओवर में लगने वाले गर्डर भी कई मायनों में बेहद खास हैं। इन्हें लॉन्चर के जरिये ही जोड़ा जाने वाला है।

यहाँ बनने वाले हैं 8 मेट्रो स्टेशन

बता दें कि इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किमी होगी। वहीं ये 12.5 किमी लंबे पिंक लाइन का एक्सटेंशन भी बताया जा रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि इसे डीएमआरसी के फेज IV प्रोजेक्ट के हिस्से में रूप में बनाया जा रहा है। वहीं इस कॉरिडोर को सबसे पहले चालू किया जाने वाला है।

यहाँ 8 मेट्रो सेटशन भी बनाए जाएंगे जिसमें यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, सूरघाट, जगतपुर गाँव, झड़ोदा माजरा, और बुराड़ी भी शामिल हैं। वहीं महरौली बदरपुर रोड पर दूसरा डबल डेकर वायडक्ट भी बनाने की योजना चल रही है।

Next Story