- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- डीवाईओ ओरिएंटेशन...
दिल्ली-एनसीआर
डीवाईओ ओरिएंटेशन समारोह में बोले मनसुख मांडविया, ‘आज के युवा, विकसित भारत का भविष्य’
SHIDDHANT
24 Dec 2025 10:41 PM IST

x
Delhi दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों (डीवाईओ) के ओरिएंटेशन समारोह को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लिए युवाओं को तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. मांडविया ने युवाओं को विकसित भारत का भविष्य बताते हुए नवनियुक्त अधिकारियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ मिशन मोड में स्पष्ट लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने यह संबोधन नई दिल्ली स्थित सीएसओआई में आयोजित दीक्षा (डीवाईओ डेडिकेटेड इंडक्शन ट्रेनिंग फॉर नॉलेज, स्किल, एंड होलिस्टिक एटीट्यूड फॉर सर्विस)) नामक इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नए नियुक्त अधिकारियों को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने समारोह में प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए चुने गए नए भर्ती हुए डीवाईओ को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। भगवद्गीता का जिक्र करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि कड़ी मेहनत, नैतिकता और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता नव नियुक्त अधिकारियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। केंद्रीय युवा मामलों के मंत्री ने कहा कि जिला युवा अधिकारी और ‘मेरा युवा भारत’ देश के युवाओं की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए अवसरों की महत्वाकांक्षी खिड़कियां हैं। उन्होंने देश के जनसांख्यिकीय लाभांश का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है, जिसे सही दिशा देना अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक लाख युवा नेताओं के निर्माण के आह्वान का भी उल्लेख किया और कहा कि इस लक्ष्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नवनियुक्त अधिकारियों की होगी। कार्यक्रम में ‘माय भारत’ के नवनियुक्त जिला युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए युवा मामलों के मंत्रालय की सचिव पल्लवी जैन गोविल ने सार्वजनिक सेवा में ‘स्वार्थ से पहले सेवा’ की भावना को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को समाज निर्माण और सार्वजनिक सेवा के माध्यम से समाज को लौटाने की जिम्मेदारी निभानी होगी
Tagsडॉ. मनसुख मांडवियाजिला युवा अधिकारीडीवाईओ ओरिएंटेशनयुवा मामले मंत्रालयविकसित भारतराष्ट्र प्रथमइंडक्शन प्रशिक्षणप्रतिभा सेतु पोर्टलमेरा युवा भारतसार्वजनिक सेवाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





