- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मुख्यमंत्री योगी...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का पूरा शेड्यूल, जानिए आज क्या ख़ास होगा
![मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का पूरा शेड्यूल, जानिए आज क्या ख़ास होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का पूरा शेड्यूल, जानिए आज क्या ख़ास होगा](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/09/12/1996089-c6bbcbd0b71763004cb73d1cfbcf4f26fed98.webp)
एनसीआर नॉएडा न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार की सुबह 9:30 बजे से रात 8 बजे तक सीएम व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इंडिया एक्सपोमार्ट सेंटर में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन के कार्यक्रम में शरीक होंगे। दिन में नोएडा और ग्रेटर नोएडा का दौरा करेंगे। इसी बीच जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों के साथ भी बैठक होगी। शाम को फिर गृहमंत्री अमित शाह के साथ इंडिया एक्सपोमार्ट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
देखिए मिनट दर मिनट शेड्यूल:
योगी आदित्यनाथ का सोमवार को मिनट 10 मिनट कार्यक्रम
सुबह 9:30 बजे इंडिया एक्सपोमार्ट जाएंगे सीएम योगी।
दोपहर 12:30 बजे तक पीएम के कार्यक्रम में रहेंगे।
दोपहर 1:15 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक।
दोपहर 1:45 बजे इंडिया एक्सपोमार्ट से निकलेंगे सीएम योगी।
दोपहर बाद 2:15 बजे बस टर्मिनल सेक्टर-82 का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर बाद 2:25 बजे मुख्यमंत्री सेक्टर-94 के आईटीएम और आईसीसी पहुंचेंगे।
दोपहर बाद 2:35 बजे ग्रेटर नोएडा में वापसी करेंगे सीएम।
दोपहर बाद 2:45 बजे ग्रेटर नोएडा में आईआईटीजीएनएल का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर बाद 3:05 बजे तक निरीक्षण करके गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस जाएंगे सीएम।
सायं 3:50 बजे से 4:50 बजे तक प्रबुद्धजनों के साथ वार्ता करेंगे।
सायं 5:50 बजे वापस इंडिया एक्सपोमार्ट पहुंचेंगे सीएम योगी।
सायं 6 बजे से रात 8 बजे तक गृहमंत्री के कार्यक्रम में रहेंगे योगी आदित्यनाथ।