दिल्ली-एनसीआर

आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नेतृत्व किसी जेंडर की मोहताज नहीं: निकिता खट्टर

Admin Delhi 1
8 March 2022 4:05 PM GMT
आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नेतृत्व किसी जेंडर की मोहताज नहीं: निकिता खट्टर
x

सोनीपत: पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोहाना निकिता खट्टर एवं डॉक्टर शिखा मलिक ने रिबन काटकर स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। पौधारोपण के साथ-साथ महिला पुलिस कर्मियों में जरनल हेल्थ, हाइजीन संबंधित जांच की गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोहाना ने महिलाओं को कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एएसपी खट्टर ने कहा कि फ्री हेल्थ कैंप चेकअप में 100 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के मुफ्त जांच की। हरियाणा में महिलाओं का पुलिस में प्रतिनिधित्व है। महिला पुलिसकर्मी हर कार्य में निपुणता के साथ काम कर रही है। थानों में महिला पुलिसकर्मी एसएचओ बन रही हैं। वहीं सर्वोच्च पदों पर भी आसीन हो रही है। क्षमता और नेतृत्व किसी जेंडर की मोहताज नहीं है। महिलाओं की सहनशक्ति इस बात से समझी जा सकती है कि पीरियड्स, लॉ एंड ऑर्डर और प्रेगनेंसी दौरान भी दर्द के दौरान मैदान पर बैठी रहती हैं और कंधे से कंधा मिलाकर काम करती रहती हैं। इस अवसर पर डॉ. सुरेश कालरा, डॉ. शिखा मलिक, डॉक्टर दीपिका कामरा, डा. कविता, वीना व सिनियर फार्मेसिस्ट देवेन्द्र डबास, महिला थाना प्रबन्धक प्रोमिला सहित अस्पताल प्रशासन की ओर से पौधारोपण भी किया गया है।

Next Story