दिल्ली-एनसीआर

आज इस सीजन की सबसे सर्द सुबह, 3 डिग्री से नीचे गिरा पारा

Admin4
5 Jan 2023 8:55 AM GMT
आज इस सीजन की सबसे सर्द सुबह, 3 डिग्री से नीचे गिरा पारा
x
दिल्ली। दिल्ली-NCR में ठंड अपना रंग दिखा रही है। घने कोहरे ने जहां सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया है वहीं उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में गुरुवार को सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
दिल्ली में गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके साथ ही ठंड ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले 1 जनवरी 2020 को सफदरजंग का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तेजी से बढ़ती ठंड की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया जा रहा है, जिसकी वजह से 6 और 7 जनवरी को सर्दी और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, सफदरजंग का न्यूनतम तापमान आज 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लोधी रोड में तापमान 2.8°C तक पहुंच गया
कोहरे से दिल्ली में ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं फ्लाइट्स को लेकर भी एडवाइजरी जारी की गई है।
Admin4

Admin4

    Next Story