दिल्ली-एनसीआर

PM मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का आज 104वां एपिसोड

Admin2
27 Aug 2023 1:59 AM GMT
PM मोदी के रेडियो प्रोग्राम मन की बात का आज 104वां एपिसोड
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 104वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर प्रधानमंत्री ने कहा, "कल सुबह 11 बजे ट्यून करें। भारत भर से प्रेरक जीवन यात्राओं को हाईलाइट करना हमेशा आनंददायक होता है।" 'मन की बात' का 103वां संस्करण 30 जुलाई को प्रसारित हुआ था। उस दौरान पीएम मोदी ने पहली बार 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का जिक्र किया था। मन की बात ने समाज के सभी वर्गों को प्रभावित किया है। इस प्रोग्राम में प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश से उन लोगों का जिक्र भी करते हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम के पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने देशभर में हो रही मॉनसूनी बारिश का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, "बीते कुछ दिन, प्राकृतिक आपदाओं के कारण, चिंता और परेशानी से भरे रहे हैं। यमुना समेत कई नदियों में बाढ़ से कई इलाकों में लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएँ भी हुई हैं। इसी दौरान, देश के पश्चिमी हिस्से में, कुछ समय पूर्व गुजरात के इलाकों में, बिपरजॉय cyclone भी आया। लेकिन साथियो, इन आपदाओं के बीच, हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है, कि, सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है। स्थानीय लोगों ने, हमारे NDRF के जवानों ने, स्थानीय प्रशासन के लोगों ने, दिन-रात लगाकर ऐसी आपदाओं का मुकाबला किया है।"
कल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ऐतिहासिक चंद्र मिशन का जिक्र कर सकते हैं। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर इतिहास रच दिया था और भारत ऐसा साहसिक कारनामा करने वाला दुनिया का पहला और अब तक का एकमात्र देश बन गया। बता दें कि मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ और 30 अप्रैल 2023 को अपने 100वें एपिसोड तक पहुंचा था
Next Story