दिल्ली-एनसीआर

योग दिवस के मौके पर तिरुपति आई हॉस्पिटल ने 130 से ज्यादा महिलाओं का मुफ्त में किया इलाज

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 2:10 PM GMT
योग दिवस के मौके पर तिरुपति आई हॉस्पिटल ने 130 से ज्यादा महिलाओं का मुफ्त में किया इलाज
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर तिरुपति आई हॉस्पिटल की तरफ से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नोएडा सेक्टर-34 में स्थित 'अपना घर' आश्रम में महिलाओं का निशुल्क इलाज किया गया। मुफ्त में महिलाओं की आंखों की जांच की गई। इस शिविर में 130 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई है। तिरुपति आई हॉस्पिटल पहले भी ऐसे काफी कार्यक्रमों का आयोजन करवा चुका है।

महिलाओं को मुफ्त में मिला इलाज: अस्पताल की सीनियर सर्जन डॉक्टर मोहित शर्मा ने बताया कि अपना घर आश्रम में काफी महिलाएं ऐसी हैं, जो काफी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। काफी महिलाओं को काला मोतिया और पर्दे की बीमारी है। हमारी टीम ने मिलकर इन महिलाओं का इलाज किया। अपना घर के अध्यक्ष विष्णु गोयल और मोहिता शर्मा ने मिलकर यह निश्चित किया गया कि इन महिलाओं की आंखों का ध्यान रखा जाएगा। गंभीर रूप से बीमार महिलाओं को इलाज मुफ्त में मिलेगा। इसी शिविर में आंख के अलावा नाक और कान का मुफ्त में इलाज हुआ।

डॉक्टर मोहित शर्मा ने समाज को दिया यह सन्देश: मोहित शर्मा ने आगे कहा, "हमारी संस्था लगातार लोगों की सेवा कर रही है। शहर के सक्षम लोगों को भी गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। हमारे देश में ऐसे काफी लोग हैं, जो आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण अपना इलाज ठीक प्रकार से नहीं करवा पाते। सक्षम लोगों को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए।" आपको बता दें कि तिरुपति आई हॉस्पिटल नोएडा और अन्य तमाम स्थानों पर हजारों लोगों का मुफ्त में इलाज कर चुका है। डॉक्टर मोहित शर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाकर गरीबों की मुफ्त में आंखों की जांच की जाती है।

Next Story