दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
12 March 2022 12:15 PM GMT
राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: पश्चमी जिले के पंजाबी बाग इलाके में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वीभत्स घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोस्को और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उसके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि पंजाबी बाग झुगगी बस्ती में बीते शुक्रवार को एक बच्ची से दुष्कर्म होने की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां तीन साल की पीड़ित बच्ची को तत्काल नजदीक के अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया, जिसमें बच्ची से साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में रहने वाले कई संदिग्धों से गहन पूछताछ की। काफी मशक्कत के बाद पड़ोस में रहने वाले 21 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसने वारदात करने की बात कबूल की है। आरोपित मजदूरी का काम करता है।

वह बिहार का रहने वाला है। घटना वाले दिन उसने शराब पी रखी थी और फोन पर पॉर्न वीडियो देखी थी। उसने बच्ची को अकेला देखकर बहला फूसलाकर पास की खाली पड़ी झुग्गी में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब बच्ची रोने लगी तो वह मौके से फरार हो गया। जब बच्ची के परिजन उसकी तलाश करते हुये वहां पहुंचे तो उसकी हालत देखकर सहम गये। दुष्कर्म होने की शंका पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। जिस पर आरोपित पॉर्न फिल्में देखा करता था। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Next Story