दिल्ली-एनसीआर

तीन लोगो ने रेस्तरां में खाना खाने आए युवक के साथ की जमकर मारपीट, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
24 Jun 2022 11:25 AM IST
तीन लोगो ने रेस्तरां में खाना खाने आए युवक के साथ की जमकर मारपीट, मामला दर्ज
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: सेक्टर-38ए स्थित एक मॉल में स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने आए युवक के साथ 3 लोगों ने मारपीट की। इस हादसे में युवक की हड्डी टूट गई है। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला: थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले उदयवीर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक 17 जून को वह अपने साथियों के साथ पार्टी करने के लिए सेक्टर 38-ए स्थित मॉल के स्मोक फैक्ट्री नामक बार-रेस्तरां में आए थे।

3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज: पीड़ित का आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद नितिन शर्मा और उसके साथियों ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। बार के मैनेजर ने उन्हें समझा-बुझाकर बाहर भेजा। थोड़ी देर बाद जब वह पार्टी करके अपने दोस्त के साथ बाहर निकले तो नितिन शर्मा ने अपने साथियों के संग मिलकर उनके साथ मारपीट की। जिसकी वजह से उनकी आंख के नीचे की हड्डी टूट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने पहले अपना अस्पताल में उपचार करवाया और बीती रात को थाने में आकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story