दिल्ली-एनसीआर

तीन दिन पहले गौर सिटी से गायब 12वीं की छात्रा लुधियाना में मिली

Admin Delhi 1
14 Sept 2022 12:49 PM IST
तीन दिन पहले गौर सिटी से गायब 12वीं की छात्रा लुधियाना में मिली
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसायटी से तीन पहले गायब हुई 12वीं की छात्रा लुधियाना में मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की घरवालों से नाराज होकर प्रेमी के पास चली गई थी। एक साल पहले ऑनलाइन गेम खेलते वक्त दोनों संपर्क में आए थे। छात्रा का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर छात्रा को बरामद कर लिया है।

परिवार कह था हो गया अपहरण: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली 17 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस मामले में पीड़ित परिजनों ने बिसरख कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवाया। बताया कि उनकी बेटी का अपहरण हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की। परिवार ने युवक पर बेटी के अपहरण करने का शक जाहिर किया। गौर सिटी-2 के इलेवन्थ एवेन्यू में एक 17 साल की लड़की अपने पूरे परिवार के साथ रहती है। लड़की शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ाई करती है। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की 10 सितंबर की देर शाम को गायब हुई।

परिजनों ने युवक पर लगाया था अपहरण का आरोप: लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अपनी किताब लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी है। पीड़ित परिवार ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन शुरू कर दी। लड़की की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। मंगलवार की शाम लड़की को लुधियाना से बरामद कर लिया गया है।

Next Story