दिल्ली-एनसीआर

बिजली के मामले में हरियाणा ऐसे बना ऊर्जा क्रांति का नायक, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
27 Sep 2022 7:24 AM GMT
बिजली के मामले में हरियाणा ऐसे बना ऊर्जा क्रांति का नायक, जानिए पूरी खबर
x

हरयाणा न्यूज़: बिजली हमारी दिनचर्या का अहम अंग है। इस मर्म को समझते समझते हुए हरियाणा का बिजली मंत्रालय सौर ऊर्जा की दिशा में लम्बे डग भर रहा है। हरियाणा में आज करीब 5500 से अधिक गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। महत्वपूर्ण पहलू यह है कि जिस हरियाणा में साल 2014 में बिजली निगम वार्षिक 3500 करोड़ रुपए घाटे में चल रहा था वो आज मुनाफे में आ गया है।

पंचकूला इन्वर्टर फ्री सिटी बन गया है। बेशक दिल्ली और पंजाब में इस समय बिजली एक बड़ा मुद्दा है। पर बिजली के मामले में पंजाब को निश्चित रूप से हरियाणा से सबक लेना चाहिए। पंजाब में बिजली का बुरा हाल है। लम्बे बिजली कट, लोड, कर्मचारियों की कमी जैसे मामलों की वजह से पंजाब आज भी दो सदी पीछे खड़ा नजर आता है। आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। पंजाब में 2008-09 में बिजली महकमे में 66886 कर्मचारी थे। अब यह संख्या करीब 40 हजार रह गई है। 2009-10 में कर्मचारियों की संख्या 64 हजार, 2010-11 में 555,47, 2015-16 में 40,370 रह गई। हरियाणा पंजाब से छोटा राज्य है। आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से छोटा प्रदेश होने के बावजूद हरियाणा आज बिजली के मामले में सरप्लस है। हरियाणा में इस समय 12 हजार मैगावाट बिजली उपलब्ध है। विशेष बात यह है कि हरियाणा में खेती सैक्टर में किसानों को 10 घंटे बिजली दी जा रही है। हरियाणा में 50 हजार ऑफ-ग्रिड सौर पंप स्थापित करने की बड़ी योजना लागू की गई है।

इस योजना के अंतर्गत 75 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है। इसके साथ ही गौसेवा पाठ पढ़ाने वाले हरियाणा में गौशालाओं के विकास के लिए बिजली विभाग ने बड़ी पहल की है। राज्य की 300 गौशालाओं में 1991 किलोवीाट की क्षमता वाले सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाने की योजना बनाई गई है। 80 गौशालाओं में करीब 420 किलोम्रवाट क्षमता के प्लांट लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इस वित्त वर्ष में 1200 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाने का प्रस्ताव है। गांवों की गलियों को भी सौर ऊर्जा से रोशन किया जाना है। इस कड़ी में इस वित्त वष्र में 11 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाने के अलावा सीसीटीवी कैमरे वाली एक हजार हाई मास्ट एलईडी सोरल लाइटस भी लगाई गई हैं। सौर ऊर्जा के प्रयासों के तहत ही हरियणा ने जैव ऊर्जा नीति भी लागू की है। सौर ऊर्जा की दिशा में हरियाणा सरकार की ओर से उठाए गए कारगर कदमों का ही परिणम है कि हरियाणा को देश में दूसरा श्रेष्ठ राज्य का अवार्ड मिला है। बिजली हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। बिजली न हो न दिन को चैन और न ही रात को नींद आती है।

बिजली जैसे महत्वपूर्ण विभाग को लेकर हरियाणा सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की पहलकदमियों के चलते बिजली विभाग आज एक मिसाल बन गया है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत करीब 5500 गांवों को आज 24 घंटे बिजली मिल रही हैं। आज हरियाणा में बिजली का लाइन लोस 30.02 प्रतिशत से कम होकर 17.17 प्रतिशत रह गया है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हरियाणा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना शुरू की गई है। अब तक सवा तीन लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि किसानों को अब तीव्र गति से नलकूप कनैक्शन दिए जा रहे हैं। 10 हजार किसानों को कनैक्शन दे दिए गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी पूरी बिजली बिल मिल रही है। कृषि क्षेत्र में 1 हजार करोड़ जबकि 1200 करोड़ यूनिट बिजली इंडस्ट्री सैक्टर को दी जा रही है। हरियाणा में बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा गया है। आज देश में हरियाणा के बिजली निगमों की अपनी एक साख है।

केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की ओर से अभी कुछ समय पहले जारी वार्षिक एकीकृत रैकिंग के अनुसार ए प्लस श्रेणी में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को चौथ जबकि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को सातवां रैंक मिला है। जाहिर है हरियाणा अब ऊर्जा क्रांति के नायक के रूप में उभरकर सामने आया है।

Next Story