दिल्ली-एनसीआर

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के हजारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे

Admin Delhi 1
28 July 2022 10:01 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के हजारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे
x

दिल्ली न्यूज़: देश की आजादी को 75 साल पूरे होने को लेकर जशन की तैयारियां देशभर में चल रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरूवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने बताया कि 4 अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत (india) को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे। उन्होंने कहा कि लोग पूछते हैं कि क्या भारत (India) दुनिया का नेतृत्व कर सकता है? भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश क्यों नहीं बन सकता? हम सबको मिलकर देश को नवंबर 1 बनाना है। '4 अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठा होकर दुनिया का सबसे बड़ा बनाएंगे।

उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब नहीं रुकेगा, हम इसे दुनिया का नंबर एक देश बनाएंगे। 75 साल में कई देश हमसे आगे निकल गए है, जबकि प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल (CM Kejriwal) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर इन नेताओं और इन पार्टियों के भरोसे छोड़ दिया गया तो देश अगले 75 साल तक भी पीछे रहेगा। हम 130 करोड़ लोगों को संकल्प लेना होगा कि हम भारत को सबसे अच्छा और सबसे बेहतरीन बनाएंगे। लेकिन इसके लिए सभी को साथ आना होगा। 75 साल पहले हमने एकजुट होकर अंग्रेजों को खदेड़ा था, अब हम सब मिलकर भारत (india) को फिर से दुनिया का नंबर एक देश बनाएंगे।

Next Story