दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में इस बार की गर्मी ने अप्रैल में तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, जानें पूरी खबर

Admin Delhi 1
12 April 2022 12:39 PM GMT
दिल्ली में इस बार की गर्मी ने अप्रैल में  तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, जानें पूरी खबर
x

दिल्ली: आज मंगलवार को भीषण गर्मी झेल रहे राज्यों को बादल छाए रहने से बड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के डीजीएम आरके जेनामणि का कहना है कि लू का बड़ा दौर खत्म हो गया है। पश्चिमी राजस्थान और पंजाब में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पिछले 50 दिनों में बारिश नहीं होने के कारण दिल्ली का तापमान 122 वर्षों में सबसे अधिक था।

18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद: डीजीएम आरके जेनामणि ने बताया कि 16 अप्रैल के आसपास राजस्थान में हीटवेव की स्थिति पैदा हो सकती है। 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बादलों की उपस्थिति बढ़ने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लू चलेगी। दिल्ली में हवा और बादल छाए रहेंगे। पूर्वानुमानित पश्चिमी विक्षोभ पहले से ही उत्तर-पश्चिमी भारत पर प्रभाव दिखा रहा है।

14 अप्रैल से लू का प्रकोप कम: आज यानी मंगलवार सुबह दिल्ली में गर्मी रही। न्यूनतम तामपमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 14 अप्रैल से लू का प्रकोप कम हो जाएगा। हालांकि तापमान बढ़ने से गर्मी से कोई राहत की संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों तक लू से राहत रहने की उम्मीद है।

दिल्ली का तापमान: सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिसेल्सियस अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। इसे पहले नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 2017 में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Next Story