दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एनसीआर में तापमान में आएगी गिरावट, हीट-वेव का प्रकोप हुआ कम

Admin Delhi 1
13 April 2022 6:55 AM GMT
दिल्ली एनसीआर में तापमान में आएगी गिरावट, हीट-वेव का प्रकोप हुआ कम
x

दिल्ली एनसीआर: भीषण गर्मी से 'उबल' रहे उत्तर भारत के राज्यों में मंगलवार को बादल छाए रहने से कुछ गर्मी से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट आई है। वहीं आज दिल्ली में लोगों हीट-वेव का सामना नहीं करना होगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, असम और केरल जैसे राज्यों में बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। पिछले 50 दिनों में बारिश नहीं होने के कारण दिल्ली का तापमान 122 वर्षों में सबसे अधिक था।

दिल्ली एनसीआर का मौसम: मंगलवार को राजधानी में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं अगले पांच से छह दिनों तक राजधानी में लू का अनुमान नहीं है। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद: 16 अप्रैल के आसपास राजस्थान में हीटवेव की स्थिति पैदा हो सकती है। 18 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ की उम्मीद है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में बादलों की उपस्थिति बढ़ने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लू चलेगी। दिल्ली में हवा और बादल छाए रहेंगे। पूर्वानुमानित पश्चिमी विक्षोभ पहले से ही उत्तर-पश्चिमी भारत पर प्रभाव दिखा रहा है।

Next Story