- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भाजपा और जदयू में...
दिल्ली-एनसीआर
भाजपा और जदयू में सीटों को लेकर कोई टकराव नहीं: केसी त्यागी
SHIDDHANT
27 Sept 2025 8:15 PM IST

x
Delhi दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर जदयू और भाजपा के बीच तनाव की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। त्यागी ने स्पष्ट किया कि सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में कोई टकराव नहीं है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि 2005 से जदयू और भाजपा लोकसभा व विधानसभा चुनावों में एकसाथ चुनाव लड़ते आ रहे हैं। मनमुटाव का तो कोई सवाल ही नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि एनडीए में कुछ नई पार्टियां शामिल हुई हैं, जैसे रामविलास पासवान की पार्टी, जीतन राम मांझी की पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बातचीत चल रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्य भूमिका में होने की अटकलों पर त्यागी ने कहा कि भाजपा की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। पिछले चुनाव की स्थिति इस बार भी बरकरार रहेगी। आई लव मुहम्मद' नारे पर उठे विवाद पर त्यागी ने कहा कि मैं इस नारे का विरोधी नहीं हूं। संविधान सभी को अपने धर्म के प्रचार-प्रसार की इजाजत देता है, लेकिन मैं हिंसा और कानून तोड़ने के पक्ष में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेगा तो प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।
लेह में हाल के घटनाक्रमों पर त्यागी ने कहा कि लेह में सब कुछ सामान्य नहीं है। वहां हुई हिंसा का कोई समर्थन नहीं कर सकता, लेकिन वहां के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत जरूर होनी चाहिए। बता दें कि लेह हिंसा के तीन दिन बाद 26 सितंबर को पुलिस ने शुक्रवार को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। हालात के मद्देनजर इंटरनेट सेवा को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है। लेह पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सोनम वांगचुक के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थीं, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Tagsकेसी त्यागीजदयूबिहार विधानसभा चुनावसीट बंटवाराआई लव मुहम्मदलेह हिंसासोनम वांगचुकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





