दिल्ली-एनसीआर

समग्र जनसंख्या नीति बनाने की ज़रूरत, देश में जनसंख्या असंतुलन है बड़ी समस्या: दत्तात्रेय होसबोले

Admin Delhi 1
20 Oct 2022 5:50 AM GMT
समग्र जनसंख्या नीति बनाने की ज़रूरत, देश में जनसंख्या असंतुलन है बड़ी समस्या: दत्तात्रेय होसबोले
x

दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि देश में जनसंख्या असंतुलन बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए समग्र जनसंख्या नीति बननी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि देश को युवा बनाए रखना है तो फिर जनसंख्या को संतुलित रखने पर निश्चित रूप से ध्यान देना होगा। ताकि आने वाले समय में सभी को काम और संसाधन मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है। भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है। प्रयागराज में संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में उन्होंने यह विचार रखे। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष से पूर्व शाखाओं के विस्तार पर ध्यान देकर संख्या एक लाख से अधिक पहुंचाने को कहा। बैठक में महिला सहभागिता, धर्मांतरण, पर्यावरण और आर्थिक स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा संघ कार्यों को विस्तार प्रदान करने के लिए नीतिगत मंथन किया गया।

उन्होंने 16 अक्तूबर से चल रही बैठक के संपन्न होने पर बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जनसंख्या असंतुलन के पीछे घुसपैठ और मतांतरण भी प्रमुख कारण है। इसे रोकने के लिए बने कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करने की जरूरत है। संघ भी उस दिशा में जनजागरण करने में जुटा है। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है।

Next Story