- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में ठंड की आहट,...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में ठंड की आहट, सुबह शाम के तापमान में आने लगा है बदलाव
Admin4
4 Oct 2023 10:07 AM GMT

x
दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे देश से मानसून की विदाई हो गई. राजस्थान और दिल्ली में तो अब मौसम मौसम शुष्क भी होने लगा है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में बारिश नहीं होगी बल्कि तापमान में गिरावट आएगी. यानी दिल्ली में अब ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी. दिल्ली में दिन के समय तापमान सामान्य रह रहा है. खिली धूप में हालांकि अभी भी गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम राहत है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास चल रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है.
दरअसल सामान्य मानसून के दौरान 15 सितंबर के बाद से ही दिल्ली का मौसम करवट लेने लगता है. तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है. लेकिन इस बार अगस्त और सितंबर महीने में बारिश में कमी देखी गई. सामान्य से कम बारिश हुई. इस कारण दिल्ली के लोगों को अभी भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में गर्मी कम होने लगेगी. साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक सर्दी की शुरुआत अक्टूबर 15 से बाद ही हो पाएगी.
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह हवा में ठंडक रही और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे शहर में सापेक्षिक आर्द्रता 67 फीसदी दर्ज की गई. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था.

Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story