दिल्ली-एनसीआर

युवक ने बच्ची को बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप की घटना को दिया अंजाम, आरोपी सलाखों के पीछे

Admin Delhi 1
6 Sept 2022 1:02 PM IST
युवक ने बच्ची को बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप की घटना को दिया अंजाम, आरोपी सलाखों के पीछे
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: नोएडा में एक किशोरी को युवक ने अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। युवक ने बच्ची को बंधक बनाकर कई दिन तक रेप की घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने लड़की की लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तलाश शुरू कर किशोरी को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला थाना सेक्टर-20 का है।

युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा: थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर-20 में रहने वाली एक किशोरी को कुछ दिन पहले एक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि: थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के चंगुल से किशोरी को भी बरामद किया है। उसका डॉक्टरी परीक्षण करवाया गया तो पता चला कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Next Story